Hair loss बालो को झड़ना से कैसे रोके ?
भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों का झड़ना आम है । यह समस्या न केवल उम्रदराज लोगों की है बल्कि कभी कभी यंग ऐज में भी Hair loss की प्रॉब्लम हो जाती है । बालो का गिरना ( Hair loss ), रूखा सूखा होना या डैंड्रफ जैसी प्रॉब्लम के पीछे कई कारण होते है । सबसे बड़ा कारण यह हैं कि बालों में पोषक तत्वों की कमी जिसे बालो की जड़े कमजोर हो जाती है । या फिर जब हमारे शरीर में कोई बदलाव या कमी होती हैं तो उसका असर बालो की जड़ों पर पड़ता है । और बाल जड़ से सूखकर गिरना शुरु हो जाते है । लेकिन परेशानी जब होती है जब बालों के गुछे के गुछे गिरने शुरू हो जाते है और हम Depress में आ जाते है । यदि समय पर बालो का ट्रीटमेंट किया जाए तो Hair Falling को रोका जा सकता है यानी आप गंजे होने से बच सकते है । तो चलिए जानते है Hair loss - balo ko jhadane se kaise roke ? -
◆ Benefits of Tulsi तुलसी के पौधे का महत्व औषधीय गुण
बाल के झडने के कारण - Causes of Hair loss -
Hair Falling के कई कारण होते है । हमारे खान पान से लेकर हेयर आयल एवं शैम्पू तक तो चलिए जानते है मुख्य कारण -
- हमारी Body में पौष्टिक आहार की कमी जिसके कारण खून की कमी और शरीर में कमजोरी हो जाती है और बाल झडने लगते है ।
- बालों पर तरह तरह के Shampoo, Conditioners and Hair Dry का Use करने से बाल झडते है ।
- बुखार वाली कोई बीमारी जैसे टायफाइड, मलेरिया या डेंगू आदि के कारण बाल झड़ने लगते है ।
- खून की कमी यानी ( Anaemia ) एवं थायराइड के कारण बाल झड़ सकते है ।
- बालो में होने वाले फंगल इंफेक्शन एवं Bacterial Infections के कारण बाल झड़ना शुरू हो जाते है ।
- Dieting से अचानक वजन की कमी भी से बालो को नुकसान होता है ।
- नया शेम्पू, तेल, हेयर डाई या हेयर जेल या विभिन्न प्रकार के कॉस्मेटिक पदार्थों के इस्तेमाल करने से बाल गिरने या असमय सफेद होने की प्रॉब्लम हो सकती है ।
- Hair loss होने के पीछे आनुवंशिकता भी एक कारण माना जाता है ।
- तनाव भी Hair loss का सामान्य कारण माना जाता है । डिप्रेशन दूर करने के लिए हमारा पूर्व में प्रकाशित लेख डिप्रेशन या अवसाद के कारण, लक्षण एवं घरेलू उपाय पढ़े ।
बालों को स्वस्थ और सुंदर रखने के तरिके - Hair growth Tips -
बाल हमारे खुबसुरती क बडा हिस्सा हैं । आप कितने ही सुंदर हों लेकिन आपके बाल सुखे हो पतले हो या बिखरे हुये हों तो आप कभी अच्छे तैयार Means Well Groom नहीं दिख सकते । छोटी उम्र में बाल सफेद होना बालोंका अचानक झडने लगना, सुखे और lifeless बाल, पतले बाल यह सब चीजे हमारे young और old दोनों generation के लिये ये बडी समस्या बन गई हैं । Hair growth tips in hindi
- Healthy diet - जो हमारे बालों की जडों को ताकद देता है । जिससे हमारे बाल मजबूत घने चमकदार बने रहेंगे और झडते नहीं है । बालों को साफ रखे ।
- गर्मी के दिनों में पसीना, धूल, मिट्टी ज्यादा होता हैं इसलिये हफ्ते में कम से कम 2 बार बाल धोने चाहिये ।
- सर्दी में हफ्तें में 1 बार shampoo करें और एक बार केवल हल्के गरम पानी से हेयर को वाँश कर लें । ऐसा करने से आपके सिर की skin साफ रहेंगी । सिर की skin में जो natural oil बनता हैं वो निचे के बालो तक पहुचकर बालो को conditioner करेंगा । आपके बालों को सुखने से बचायेगा ।
- जिन लोगो के बाल सुखे रहते हैं वों week में एक बार shampoo करके हफ्ते में 2 बार केवल warm water से सिर धोयें ।
- जिन लोगो को हल्की dandruff की problem हैं वे 1 लिटर पानी में 1/2 चम्मच नींबू रस mix करके बालों को भिगायें । फिर सिर्फ warm water याने हल्के गरम पानी से सिर को धोलें । इससे आपका सिर भी साफ रहेगा और dandruff भी control में रहेगा । बालों को गर्मी के मौसम में ठंडे पानी से और सर्दी के मौसम में हल्के गरम पानी से धोना चाहिये । ज्यादा गरम पानी बालों के Protein जिसका नाम Keratin हैं उसको Damage करता हैं । Hair Dryers और Hair Iron का use भी रोजाना ना करें । इससे धीरे धीरे बाल जल जाते है ।
बालो का झडना कैसे रोके ? Hair loss Treatment ? -
- यदि आपके बाल अचानक झरने लगे तो आपको पहले Iron And Multivitamin की 1 गोली रोजाना खानी चाहिये । यह कम से कम 3 महिने तक खानी चाहिये । इसे आप अपने डाँक्टर की सलाह से लें ।
- खाने में हरी सब्जिया और फलो की मात्रा बढानी होगी ।
- बालों का झडना कम करने के लिये रोजाना रात को सोने से पहले गरम दूध में 1/4 चमच पिसी हुई दालचिनी डालकर पिये तो बहोत फायदा होगा । ध्यान रहे की दालचिनी में कोई मिलावट ना हों । रोज रात को दालचिनी वाला गरम दूध पिने से बालों का झडना कम होता हैं और इसके साथ ये आपके Skin को भी स्वस्थ बनाता है । साथ ही Blood Sugar एवं जोडो के दर्द को भी कम करने मदद करता है ।
- किसी नेचुरल shampoo से अपना बालो 3 बार धोये । बालो को साफ रखे । Conditioners, Dyes And Hair Gels जैसे कॉस्मेटिक पदार्थों का use कम से कम करें ।
- अगर आपके बाल बहुत ज्यादा सुख रहे है तो आप रात को बालों में नारियल तेल लगाले और सुबह शैम्पू से बाल धोलें । उसके बाद लीटर ठंडे पानी में 1 निंबू निचोडकर उस पानी से अपने बालों को अच्छी तरह से भिगोकर पोंछ लें । ऐसा करने से बालों में चमक आ जायेगी और बाल आपके Healthy रहेंगे ।
- डेंड्रफ का समय पर ट्रीटमेंट करें । डेंड्रफ के उपचार के लिए बालो में डेंड्रफ दूर करने के लिए 100% असरदार घरेलू उपाय लेख पढ़ें ।
बालो का झडना, रुसी और खूजली के लिये घरेलू उपाय - Ayurvedic treatment for hair loss -
- खट्टी छाछ और मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर बालों को धोये ।
- 1 चम्मच सुहागे की खील, 1 चम्मच टंकन भस्म, 1 चम्मच नारियल तेल, 2-3 चम्मच खट्टी दही उसमें 1 चम्मच नीम के पत्तो का रस इन सबको मिलाकर सिर में लगायें ।
- हल्के हाथो से मसाज करें उसके बाद Shampoo से बालों को धोयें ।
- 2 - 3 बार यह उपाय करें रुसी हमेशा के लिये ठिक हो जायेगी ।
- बालों में नारियल तेल, सरसो तेल लगायें । तेल न लगाने से भी रुसी/ डैंड्रफ होता है इसलिये रात में बालों में तेल अवश्य लगाये ।
- आवले का सेवन किसी भी रुप में करना चाहिये । क्योंकि आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो बालों के लिए लाभदायक है ।
- नियमित रुप से कपालभाती व अनुलोम -विलोम प्राणायाम तथा शीर्षासन व सर्वागासन करें । मगर High BP, हृदयरोगी व बडे उम्र के लोग ये आसन ना करे ।
- लौंकी के ज्यूस में आवला मिलाकर पिये ।
- दही से उपचार - एक कटोरे में दही लें । गुडहल पावडर उसमें डाल दिजिये । शहद और एलोवेरा जेल को डालकर Mix कर लें । Paste अगर ज्यादा पतला लग रहा हैं तो गुडहल पावडर मिलालें । इन सामग्रियों को आप अपने बालों के हिसाब से बढाये या घटायें । इस Paste को बालों के जडो से लेकर छोर तक लगाये । बिल्कुल अच्छी तरिके से लगायें । इस Hair pack को कम से कम बालों में 30 मिनट तक लगा रहने दे । बालो के पतले पतले strips लें । उसकों मसाज करते हुये जैसे लगाते हैं उस तरिके से आपको यह cream पूरी तरह लगाना है । फिर 1/2 घंटे तक Pack बालों में रहने दें और बाद मे साधे पानी से बाल धोलें ।
आशा करते है Hair loss पर आज का लेख जरूर पसंद आया होगा । आप अपने विचार कमेंट बॉक्स में लिखे ।
- अभिलाषा देशपांडे


0 टिप्पणियाँ