Corona Vaccine जाने भारत मे कब तक आएगी कोरोना वैक्सीन
पिछले एक साल से देश दुनिया कोरोना महामारी ( covid 19 ) के डर के साये में जी रही थी । कदम कदम पर एक भय व्याप्त था । मगर अब वैक्सीन के रूप में आशा की किरण न आ रही है । इनके लिए दुनियाभर की कंपनियां अपने प्रयासों में जुट गई थी । परिणाम स्वरूप बहुत ही कम समय में कोरोना वैक्सीन ( Corona Vaccine ) तैयार हो गई । सूत्रों के अनुसार अब तक वैक्सीन का ट्रायल 95% सफल रहा है ।
कोरोना वेक्सीन का मूल्य - corona vaccine price
कोरोना वैक्सीन के लिए दुनिया की बड़ी बड़ी कंपनियों ने अपने प्रयास तेज कर दिये थे । इसी कड़ी में अमेरिका की फाइजर ने जर्मनी की बायोएनटेक कंपनी के साथ covid 19 का टीका तैयार किया । जिनका ट्रायल अब तक सफल रहा है । लेकिन इनकी कीमत डोज़ के अनुसार तय की गई । आम टीको के हिसाब यह बहुत महंगा होगा । Morderna Inc के अनुसार यह टीका सरकार को $ 25 से $37 तक पे करनी होगी । मगर भारत सरकार द्वारा अधिक मात्रा में खरीदने पर यह डोज़ सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा । भारत मे इनकी कीमत 600 रुपये के आस पास होगी ।
◆ घर पर Self study कैसे करें How to do a self study from home
इस टीके को लेकर विशेषज्ञों ने साइड इफेक्ट्स की चिंता जाहिर की है । वैज्ञानिकों के अनुसार यह वैक्सीन लगाने के बाद थोड़ी देर के लिए अजीब सा लग सकता हैं । उन्होंने यह भी कहा कि एलर्जी की समस्या हो सकती हैं । यह वैक्सीन 2 से 3 महीने के अंतराल में 2 डोज़ लगाने होंगे ।
ऐसे की गई कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था -
मार्च 2021 से टीकाकरण शुरू किया गया । जुलाई अगस्त तक 25 करोड़ लोगों तक पहुंचने की सम्भावना हैं । इनके लिए सरकारी स्तर पर प्रयास जारी है । टीकाकरण की गाइडलाइन के अनुसार इस टीके को रखने के लिए शून्य से कम -70 डिग्री सेल्सियस कोल्ड स्टोरेज की आवश्यकता होगी । जो वर्तमान में भारत में 2700 कोल्ड स्टोरेज उपलब्ध हैं । लेकिन इसे सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर भी कोल्ड स्टोरेज की आवश्यकता हो सकती हैं । एक जानकारी के अनुसार इस टीकाकरण को सफल बनाने के लिए सरकारी एवं निजी नर्सिंग कर्मियों का सहयोग लिया जायेगा ।
Corona vaccine in India -
भारत में 45 साल व उनसे ज्यादा उम्र के सभी महिला पुरुषों को covid vaccine लगाया जा रहा है । गांव गांव टीकाकरण अभियान लगाकर इन दिनों बढ़ते कोरोना के संक्रमण के मध्यनजर कोरोना वैक्सीन लगाने में तेजी लाई जा रही है । धीरे धीरे सभी का टीकाकरण किया जायेगा ।
कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें - How to corona vaccine Registration
Corona vaccine लगाना सभी के लिए अनिवार्य है । यदि आपने अभी तक टिका नहीं लगाया तो आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके लगा सकता है । covid vaccine Register करने के लिए आप Co-Win App या Co-WIN की आधिकारिक वेबसाइट www.cowin.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते है । ध्यान रखें रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपके पास पैन कार्ड / आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है । कोरोना की दूसरी लहर के चलते हाल ही सरकार 18+ वालो के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 अप्रेल से शुरू की गई है ।
◆ जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करें
कोरोना के टीके का कोई बड़ा साइड इफेक्ट्स नहीं है । हा कुछ लोगों को बुखार की समस्या होती है । इसके अलावा कोई बड़ा साइड इफेक्ट्स नहीं पाया है । हालांकि 3% साइड इफेक्ट्स की संभावना जताई गई है ।

1 टिप्पणियाँ
बहुत ही अच्छी जानकारी मान्यवर जी👌👌✍✍
जवाब देंहटाएं