टॉप 10 मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाऐं
दोस्तों केंद्र सरकार की ओर से अनेकों योजनाओं का संचालन होता हैं मग़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जिन योजनाओं का शुभारंभ किया गया था उसे मोदी योजना के नाम जाना जाता हैं । तो आज के लेख में PM मोदी सरकार की Best 10 योजनाएं जो आमजन के लिए कल्याणकारी है ( Top 10 modi sarkar ki kalyankari yojana ) के बारे में बताने वाले हैं जो जनकल्याण के लिए बनाई गई हैं । राष्ट्र के चहुंमुखी विकास और देश के नागरिको के लिए हर संभव प्रयास किये और पिछले कुछ वर्षों में ढेरो कदम ( Pm yojana ) उठाए हैं तो आइए जानें
1. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ( Pm Ujjawal yojana ) -
महिला सशक्तीकरण की दिशा में ये योजना बहुतही सफल और लोकप्रिय हो रही हैं । इसके तहत गरीब परिवार की महिलाओं को केंद्र सरकार की ओर से निशुल्क एल पी जी (LPG) गैस कनेक्शन दिए जाने की व्यवस्था हैं । इस स्कीम के तहत 2.20 करोड से अधिक एल पी जी कनेक्शन बांटे जा चुके है । केंद्र सरकार की इस योजना ने गरीबी रेखा (BPL) के नीचे जीवन जीने वाली महिलाओ की अब जीवन के प्रति नजरिया ही बदलकर रख दिया हैं ।
2. प्रधानमंत्री आवास योजना ( Pm Awas Yojana ) -
अपना खुद का घर होना हर इंसान का एक सपना होता है । लोगो के इसी उम्मीद को पुरा करने के लिए सरकार ने साल 2022 तक सबको घर देने का वादा किया हैं । इस योजना के तहत 1.50 की राशि दी जाती हैं। यह योजना मिशन मोड में जारी हैं । सरकार लोगो को सस्ते घर (house) बनवाकर भी दे रही हैं इसके तहत शहरो में अब तक करीब 7 लाख पक्के घरो का निर्माण हो चुका हैं जबकि ग्रामीण इलाको में ये योजना बड़े स्तर पर जारी हैं । राजस्थान में 2011 की आर्थिक गणना के आधार पर चयन किया जाता हैं ।
3. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ( PMMY ) -
यह योजना भी छोटे और मोटे कारोबारिये को आर्थिक मदद देकर उनसे व्यापार में सहयोग करने के लिए शुरु की गई हैं । इसके तहत 50,000 से 10 लाख तक का लोन (Loan) कम ब्याज पर दिया जाता हैं। इसके तहत अब तक सिर्फ इस साल करीब 10 हजार करोड रुपये की राशी लोगो को जारी भी हो चुकी हैं । वैसे यह योजना से 7.45 करोड उद्यमी लाभ उठा चुके हैं ।
4. स्वच्छ भारत अभियान -
इस योजना की शुरुआत 2 अक्टुबर 2014 से हुई । स्वच्छ भारत अभियान आज स्वतंत्र भारत का ही महत्वपूर्ण जन आंदोलन बन चुका हैं । इस योजना के तहत देशभर के गावो में करीब 4 करोड घरो में शौचालय का निर्माण हुआ हैं । जबकि शहरों में 31 लाख से अधिक घरो में शौचालयो का निर्माण कराया गया । अब तक 1.15 lakh से ज्यादा सामुदायिक शौचालयो का निर्माण इस योजना के तहत हुआ हैं ।
5. प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धी योजना -
बेटी को बोझ न समझे एवं बेटी की पढाई और उसकी शादी तनाव रहित कर सके इसलिए सरकार ने सुकन्या समृद्धी योजना (ssy) शुरू की । देश की बेटी आत्मनिर्भर बने और तरक्की करे इनके लिए बेटी बचाओ -बेटी पढाओ अभियान (BBBP) में प्रधानमंत्री ने जनवरी 2015 में सुकन्या समृद्धी योजना (sukanya yojana) शुरु की थी । अब देश की हर बच्ची का भविष्य सुरक्षित रहेगा ओर उसका अपना एक सुकन्या समृद्धी योजना अकाउंट होगा । बैंक या पोस्ट अकाउंट खुलवाना (Bank account) आसान हैं । इस योजना में बालिकाओं की पुरी शिक्षा और 18 साल की होने पर शादी के खर्च की व्यवस्था सुनिश्चित होती हैं । यह योजना बालिकाओं और उनके माता- पिता को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए लागू की गई हैं, जिसमें छोटे निवेश पर ज्यादा ब्याज दर का इंतजाम हैं ।
6. स्टार्ट अप इंडिया ( Start up india ) -
इस योजना ने अपने युवा भारत की तस्वीर बदलकर रख दी हैं । मोदी के प्रयास से भारत स्टार्टअप के मामले में अमरिका एव़ं ब्रिटन (America and Briten) के बाद दुनिया में 3रे पायदान पर हैं । इस योजना पर नई नीति लागु होने के बाद हजारो करोड रुपये का निवेश हुआ हैं । बडी बात यह हैं कि इसमें 2020 तक करीब ढाई लाख लोगो को रोजगार मिलने का अनुमान हैं ।अब नोकरी का मतलब चपरासी या अफसर होना नहीं बल्कि आत्मनिर्भर होना हैं । 10 हजार करोड कोष से खडा हुआ स्टार्टअप अब करीब 800 स्टार्टअप का पंजीकरण हुआ हैं और सरकार ने 10 तरह के स्टार्टअप को आयकर से छुट दी हैं ।
7. प्रधानमंत्री जनधन योजना ( PM Jandhan yojana ) -
आजादी के बाद अब तक देश में गरीबो को बैंको से दूर रखा गया था लेकिन मोदी ने इस अन्याय को मिटाने का निश्चय किया हैं । इस योजना के तहत गरीबों को बैंको में मुफ्त में खाता (zero balance ) खोलने का मौका दिया हैं । इस योजना से अब तक 29 करोड नये खातधारक बैंकिंग सिस्टम से जुडे हैं । डायरेक्ट बेनिफिट ट्रान्सफर के चलते भ्रष्टाचार को सरकार ने हमेशा के लिए बंद कर दिया हैं । इन खातो में आजके दिन लगभग 65 हजार करोड रुपये जमा हैं ।
8. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ( Pm Fasal Bima Yojana ) -
इस योजना ने देश के किसानो की खेती के प्रति राय बदल दी हैं जो लोग खेती को रोजगार के अंतिम उपाय के तौर पर देखते थे । इस योजना ने उनकी सोच बदल दी हैं । वह अन्य व्यवसाय की तरह जोखिम लेने को तैयार हो रहे हैं । इस योजना (Fasal bima yojana) कि सफलता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पहले किसान अपनी फसलो का जितना बीमा कर पाते थे अब उसकी संख्या अब 7 गुणा बढ चुकी हैं ।
9. बेटी बचाओ, बेटी पढाओ (Beti bachao, Beti padhao)-
इस योजना की रुपरेखा गिरते शिशु लिंगानुपात के समाधान के लिए बनाई गई हैं । शुरुआत में 2015 में ,चुने हुए 100 जिलो में यह योजना शुरु की गई । यह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय की एक पहल हैं । 19 अप्रैल 2016 को 11 राज्यो/केंद्र शासित प्रदेशों के कम लिंगानुपात वाले 61 अतिरिक्त जिलों में 'बेटी बचाओ ,बेटी बचाओ कार्यक्रम की शुरुआत की गई । इस योजना के तहत पहले साल में BBBP जिलों में जन्म के समय लिंगानुपात में 49% की बढोतरी देखी गई हैं । BBBP जिलों में जन्म के वक्त लिंगानुपात में न्युनतम 10 अंको की वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं । इस योजना से कुछ अन्य उपलब्धिया भी हासिल हुई हैं , जिसमें बालिकाओ के स्कुल ड्रापआउट में गिरावट , 100% संस्थागत प्रसव , हर गाव में लडकियो / महिलाओं की सुरक्षा एवं स्कुलो में लडकियों (only Girls) के लिए शौचालयो की व्यवस्था भी की गई हैं ।
10. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योती योजना -
सरकार देश के हर गाव के हर घर तक बिजली पहुचाने में तेजी से लगी हुई हैं । मोदी ने 15 आँगस्ट 2015 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए 1000 दिनो के अंदर बिजली से वंचित सभी गाव को बिजली प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया था इसलिए केंद्र सरकार मई 2018 तक हर गाव में बिजली पहुचा देना चाहती हैं । इस योजनाके तहत देश के 5 लाख 97 हजार 464 गावों में से 5 लाख 91हजार 581 गावों में बिजली पहुचा दी गई हैं ।
सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे उठाये
किसी भी सरकारी योजनाओं (schemes) का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले अपनी योग्यता की जांच करे कि उस श्रेणी में आते हैं या नहीं । दूसरी सबसे अहम बात आपके पास आवश्यक कागजात होने चाहिए जैसे भामाशाह कार्ड, आधार कार्ड, पहचान पत्र, जॉब कार्ड एवं राशन कार्ड इत्यादि । यह बात ध्यान रखने योग्य हैं कि आप खाद्य सुरक्षा के लाभार्थि होने चाहिए तभी आप सरकारी योजनाओं (Govt. schemes) का लाभ उठा पायेंगे । सम्पूर्ण जानकारी के लिए आप सरपंच या पदेन सचिव से सम्पर्क करें ।
अभिलाषा देशपांडे



0 टिप्पणियाँ